Rajsamand News : रॉयल्टी घटाओ, राजसमंद बचाओ रैली, मार्बल पर रॉयल्टी वृद्धि का विरोध

Rajsamand News : राजसमंद मार्बल व्यापार राजसमंद की लाइफलाइन है. और मार्बल पर रॉयल्टी बढ़ोतरी के विरोध में 21 दिन से राजसमंद का व्यापार ठप है .

Rajsamand News : रॉयल्टी घटाओ, राजसमंद बचाओ रैली, मार्बल पर रॉयल्टी वृद्धि का विरोध
Image Credit: Rajsamand NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand News: राजसमंद में आज रॉयल्टी घटाओ, राजसमंद बचाओ आंदोलन के तहत एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें जिलेभर के 5 से 7 हजार व्यापारी, श्रमिक, ट्रक और ट्रेलर चालक शामिल हुए. राजसमंद शहर की सड़कों पर चारों ओर वाहनों का सैलाब दिखाई दिया.

जिससे शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आपको बता दें कि मार्बल व्यापार को राजसमंद की जीवनरेखा माना जाता है, लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा रॉयल्टी में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले 21 दिनों से राजसमंद का व्यापार पूरी तरह ठप है. इससे न केवल व्यापारी, बल्कि उनसे जुड़े ट्रक चालकों, मजदूरों और श्रमिकों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है. व्यापार बंद होने के कारण सैकड़ों श्रमिक पलायन को मजबूर हो गए हैं.

राजसमंद जिले के सभी छोटे बड़े व्यापारियों, श्रमिकों ने विशाल वाहन रैली में हिस्सा लिया. लगभग 5 से 7 हजार लोग अपने-अपने वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे और राजसमंद कलेक्टर को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा.


रॉयल्टी बढ़ने से मार्बल व्यापारी, ट्रक, ट्रेलर चालक और मजदूर सभी परेशान है. वहीं व्यापार ठप होने से राजसमंद से अधिकतर श्रमिक पलायन को मजबूर हो रहे हैं .

आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा

रैली के समापन पर सभी व्यापारियों और श्रमिकों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और रॉयल्टी बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Rajsamand News

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More