Rajsamand News: बजट घोषणाओं के बाद विभागीय योजनाओं-संपर्क पोर्टल की हुई समीक्षा बैठक

Rajsamand News: राजसमंद जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में कलेक्टर असावा ने बजट घोषणाओं 2024-25, 2025-26, समस्त विभागों की प्रमुख योजनाओं, संपर्क पोर्टल आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए.

कलेक्टर असावा ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धन वर्ग के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनसे जुड़ी योजनाओं में प्राथमिकता पर कार्य करते हुए त्वरित राहत प्रदान करें. निर्धन वर्ग के कार्यों को समय पर पूर्ण करें, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में कोई कोताही न बरतें, योजनाओं में अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करें.

बजट घोषणा 2025-26 पर विभागवार चर्चा करते हुए भूमि आवंटन संबंधित कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रस्तावों को 10 मार्च की डेडलाइन तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दूसरे मामले में राजसमंद जिले की वणई पंचायत के खेड़ई गांव में महिलाओं के साथ मारपीट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया, और नाराज ग्रामीणों ने कांकरोली थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं कांकरोली थाने के बाहर इकट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी हुई है. महिलाओं ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और सड़क पर उतरकर न्याय की मांग करेंगे.

Trending news