&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि मार्बल रॉयल्टी में की गई बढ़ोतरी के विरोध में राजसमंद के मार्बल व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. राजसमंद कलेक्ट्रेट के बाहर तंबू गाड़कर व्यापारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
मार्बल ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुआ. ये आंदोलन अब जिले भर में तेजी से उबाल पर है. आपको बता दें कि पिछले 25 दिनों से व्यापारी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. रॉयल्टी की बढ़ोतरी के चलते मार्बल खदानों से लदान कार्य पूरी तरह से बंद है.
इससे हजारों मजदूरों का रोजगार छिन गया है और बड़ी संख्या में श्रमिक राजसमंद जिले से पलायन कर चुके हैं. व्यापार ठप होने से छोटे-बड़े सभी मार्बल व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है. व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी. इस गंभीर मुद्दे पर अब राजनीतिक हलकों में भी हलचल शुरू हो गई है.
बता दें कि राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की पीड़ा से अवगत करवाया है, तो वहीं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी मुख्यमंत्री को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए पत्र लिखा है. अब देखना होगा कि सरकार व्यापारियों की इस आवाज को कब तक अनसुना करती है या फिर कोई समाधान निकालती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajsamand Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!