&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: नाथद्वारा तहसील की धायला पंचायत के अंतर्गत गुडला गांव की एक दुखद घटना ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की गंभीरता को उजागर कर दिया. गांव की गोदावरी कुमारी, पुत्री भंवर सिंह जो कि कक्षा 12वीं की छात्रा थी. छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने से मृत्यु हो गई. लेकिन इस दुख की घड़ी में परिजनों और गांववालों को मृतका की अंतिम यात्रा में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
बता दें कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए गांववासियों को एक नदी पार करनी पड़ती है, जहा पक्के रास्ते या पुलिया का अभाव है. बारिश के चलते नदी में कमर तक पानी बह रहा था, जिससे अर्थी को ले जाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा हो गया. बुजुर्ग और महिलाएं इस रास्ते से निकलने में असमर्थ दिखे, वहीं युवाओं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को कई बार पंचायत स्तर पर सरपंच और सचिव के समक्ष उठाया गया है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है. आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई. हर बारिश के मौसम में यह नदी परेशानी का कारण बनती है और अब यह स्थिति जानलेवा हो चुकी है.
गांव के सभी युवाओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस नदी पर पुलिया का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में किसी की अंतिम यात्रा भी सम्मानजनक तरीके से पूरी की जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!