Rajsamand News: आमेट में किसानों पर दोहरी मार, रोजड़ों ने उड़ाई नींदें तो जंगली सुअर रुला रहे

Rajsamand News: राजस्थान में राजसमंद के सेलागुड़ा गांव में जंगली सुअरों के झुंड रात्रि के समय खेतों में घुस आते हैं और मक्का, रतालू, मिर्ची, टमाटर जैसी फसलों को पूरी तरह से चौपट कर रहे हैं. इन जानवरों की आक्रामक प्रवृत्ति के कारण किसान इनके नजदीक जाने से भी डरते हैं, जिससे खेतों की निगरानी कर पाना मुश्किल हो गया है.

Rajsamand News: आमेट में किसानों पर दोहरी मार, रोजड़ों ने उड़ाई नींदें तो जंगली सुअर रुला रहे
Image Credit: rajsamand news

Rajsamand News: जिले के आमेट क्षेत्र के सेलागुड़ा गांव में इन दिनों किसान दोहरी मुसीबत से जूझ रहे हैं. एक ओर जहां पहले से ही रोजड़ों का आतंक किसानों की नींदें उड़ा रहा था तो वहीं अब जंगली सुअरों ने भी खेतों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है.

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअरों के झुंड रात्रि के समय खेतों में घुस आते हैं और मक्का, रतालू, मिर्ची, टमाटर जैसी फसलों को पूरी तरह से चौपट कर रहे हैं. इन जानवरों की आक्रामक प्रवृत्ति के कारण किसान इनके नजदीक जाने से भी डरते हैं, जिससे खेतों की निगरानी कर पाना मुश्किल हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अब पीड़ित किसानों ने वन विभाग से पिंजरा या जाल लगाकर इन जानवरों को पकड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर जाएगा.

पढ़ें राजसमंद की एक और खबर

ट्रेलर ने दो कारों को मारी टक्कर, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र से दुर्घटना की खबर सामने आई है. बता दें कि नेशनल हाईवे 58 पर स्थित जस्सा खेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था और अचानक सामने से आ रही कारों में जा घुसा. इस भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही जस्सा खेड़ा चौकी और भीम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था और अचानक सामने से आ रही कारों में जा घुसा. इस भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही जस्सा खेड़ा चौकी और भीम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More