&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: कालीवास ग्राम पंचायत के दामादवाड़ी क्षेत्र में स्थित एनिकट से निकलने वाला पानी मानसरोवर तालाब तक पहुंचाने के लिए बनाई गई नहर अब ग्रामीणों और किसानों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है. नहर के पक्के निर्माण के बावजूद, अंडरग्राउंड रिसाव और अव्यवस्थित जल प्रवाह के चलते पानी खेतों में घुस रहा है, जिससे रामणिया, सोनमरिया जैसे छोटे गांवों के किसानों की मक्की की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं.
स्थानीय किसानों का आरोप है कि कई सालों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. खेतों में अनावश्यक रूप से घुसते पानी से न सिर्फ फसलें खराब हो रही हैं, बल्कि हरी घास भी सड़ने लगी है, जिससे पशुचारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. करीब 1000 से ज्यादा ग्रामीण परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं.
किसानों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर तालाब और नहरों का निर्माण तो करवा दिया गया लेकिन उनकी वास्तविक उपयोगिता और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों की साफ मांग है कि नहर को पाइपलाइन में परिवर्तित किया जाए ताकि पानी सीधे मानसरोवर तालाब में पहुंचे और खेतों में बर्बादी न हो. लेकिन वर्तमान में स्थिति उलट है.
पानी नहर से अधिक खेतों में बह रहा है. ऐसे में समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने पंचायत समिति, देलवाड़ा तहसील कार्यालय और ग्राम पंचायत कालीवास में ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि वे आने वाले दिनों में आंदोलन और धरना देने को मजबूर होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!