&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है. बता दें कि चापा का गुड़ा से ढेलाणा भेरूजी मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है. इस मार्ग को आज तक कभी पक्का नहीं किया गया.
बारिश के मौसम में कीचड़, मिट्टी और जलभराव के कारण रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है. रास्ते में चंद्रभागा नदी पड़ती है, जो तेज बहाव के चलते रास्ते को पूरी तरह बंद कर देती है, जिससे ग्रामीणों को मंदिर और आसपास के गांवों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने बताया कि कच्चे रास्तों से गुजरना अब मजबूरी बन चुका है. पुराने रास्ते की मरम्मत तक नहीं करवाई गई है और मंदिर जाने के लिए कोई वैकल्पिक पक्का मार्ग भी मौजूद नहीं है. जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) राजसमंद की 16वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस सड़क और पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव पारित और अनुमोदित किया गया था, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है.
इसके बावजूद आज तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. अब ग्रामीणों का धैर्य टूटता नजर आ रहा है. वे लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है. हालात से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दे डाली है.ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क और पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि उन्हें इस बदहाली से निजात मिल सके और मंदिर तक सुरक्षित और सुगम पहुंच बनाई जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajsamand Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!