चोरों ने राजसमंद में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, वेल्डिंग मशीन से काटा गेट और...

Rajsamand News: राजसमंद जिले में सुंदरचा गांव से एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, यहां अज्ञात चोरों ने एक बाड़े में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चोरों ने राजसमंद में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, वेल्डिंग मशीन से काटा गेट और...
Image Credit: Rajsamand NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में सुंदरचा गांव से एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, यहां अज्ञात चोरों ने एक बाड़े में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वो भी एक बेहद अनोखे तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

आपको बता दें कि चोरों ने वेल्डिंग मशीन की मदद से बाड़े में लगे लोहे के गेट का एक पल्ला काट डाला. हालांकि गेट का दूसरा पल्ला तोड़ने में वे नाकाम रहे. इसके बावजूद चोरों ने मौके से कृषि उपकरणों समेत कई अन्य लोहे के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस चोरी की वारदात से पीड़ित को न सिर्फ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा, बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी परेशान है. पीड़ित ने तुरंत राजनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

नाथद्वारा के श्रीनाथजी पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और गणमान्य नागरिकों की साईबर क्राइम, स्थानीय कानून व्यवस्था के मुद्दों के मध्यनजर मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में थानाधिकारी मोहन सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी के सदस्यों की उपस्थिति में वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर क्राइम के तरीकों व हथकंडों को बताया.

साथ ही स्थानीय समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।सीआई मोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में साइबर फ्रॉड के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में मुख्यालय से मिले निर्देशों की पालना में नगर के लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक की गई व साइबर अपराध से बचाव के सुझाव दिए गए. साथ ही राजकोप एप की जानकारी देकर सभी से उसे डाउनलोड करने को कहा गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajsamand Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More