Rajsamand News: राजसमंद में खुली सरकार के दावों की पोल, टीनशेड के अभाव में टायर जलाकर किया दाहसंस्कार

Rajasthan News: राजस्थान की राज्य सरकार विकास को लेकर कई दावे करती है लेकिन इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. जहां राजसमंद में आजादी के बाद भी आज तक मोक्षधाम की भूमि पर टीन शेड नहीं लग पाए हैं.

Rajsamand News: राजसमंद में खुली सरकार के दावों की पोल, टीनशेड के अभाव में टायर जलाकर किया दाहसंस्कार
Image Credit: rajsamand mokshadam

Rajsamand News: राजस्थान की राज्य सरकार विकास को लेकर कई दावे करती है, लेकिन इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. आपको बता दें कि राजसमंद के आमेट तहसील के बीकावास ग्राम पंचायत के आसण गांव में जहां आजादी के बाद भी आज तक मोक्षधाम की भूमि पर टीन शेड नहीं लग पाए हैं. जिसके चलते ग्रामीणों को खुले में दाह संस्कार करने को मजबूर होना पड़ता है.

बारिश के मौसम में करना पड़ता है परेशानी का सामना
ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के समय सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. मोक्षधाम तक आने के लिए रास्ता भी सही नहीं है तो वहीं जब यहा तक पहुंच जाते हैं. तो सर ढकने के लिए टीन सेट तक नसीब नहीं होता है और बारिश में भीगते हुए दाह संस्कार करना पड़ता है. जिसका नजारा कल देखने को मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

चुनाव के समय नेता बस करते हैं वादे
गांव के लोगों ने बताया कि नेता चुनाव के समय केवल वादे कर जाते हैं और चुनाव जीतने के बाद वह भूल जाते हैं. आसण गांव के एक वृद्ध की मौत हो जाने पर कल लगातार हो रही बारिश के चलते खुले में दाह संस्कार करना पड़ा. जहां लकड़ियां गिली होने पर चिता नही जली, तो ग्रामिणों ने टायर जला कर दाह संस्कार करा गया. तो वहीं बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीण मौके पर छाते लेकर दो घंटे खड़े रहे. ग्रामिणों ने बताया की गांव से श्मशान तक का मार्ग कच्चा रास्ता होने से बारिश में कीचड़ हो गई है. उसमें से बमुश्किल श्मासन तक पहुंचा जा सका. ऐसे में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और नेताओं के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author