विद्युत लाइन की चपेट में आई दो महिलाएं, हादसे में एक की मौत

Rajsamand Accident: राजसमंद जिले में आमेट तहसील के राचेटी ग्राम पंचायत स्थित चावंड खेड़ा गांव में बकरियां चराने गई दो महिलाएं झूलती हुई विद्युत लाइन की चपेट में आ गईं.

विद्युत लाइन की चपेट में आई दो महिलाएं, हादसे में एक की मौत
Image Credit: Rajsamand Accident

Rajsamand Accident: राजस्थान के राजसमंद जिले में आमेट तहसील के राचेटी ग्राम पंचायत स्थित चावंड खेड़ा गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. आपको बता दें कि बकरियां चराने गई दो महिलाएं झूलती हुई विद्युत लाइन की चपेट में आ गईं.

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतक महिला के परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

राजसमंद की नाथद्वारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें कि थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

5000 रुपये के इनामी बदमाश और 9 साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीं इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नाथद्वारा थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें न्यायिक अभीरक्षा में भेज दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajsamand Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.