रणथंभौर में भजन करना पड़ा महंगा, 12 लोगों पर लगा इतने हज़ार का जुर्माना

Ranthambore: वन विभाग ने हाल में ही रणथंभौर में आए कुछ लोगों पर बड़ा एक्शन लिया. विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 27 और 51 के तहत 12 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

रणथंभौर में भजन करना पड़ा महंगा, 12 लोगों पर लगा इतने हज़ार का जुर्माना

Ranthambore: राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य क्षेत्र में कुछ लोगों पर वन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. इस क्षेत्र में निर्धारित समय के बाद भजन कार्यक्रम करने के लिए 12 वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया गया साथ ही प्रथमिकी भी दक्ज की गई है. वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभयारण्य क्षेत्र में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पुजारी समेत 12 वाहन मालिकों पर भजन करने के लिए 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को मंदिर के पुजारी हिमांशु शर्मा ने अभयारण्य के अंदर बने ऐतिहासिक त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया था. रणथंभौर बाघ अभयारण्य के मुख्य वन संरक्षक व ‘फील्ड डायरेक्टर' अनूप के.आर. ने कहा कि श्रद्धालुओं को शाम पांच बजे तक मंदिर में जाने की अनुमति है और उन्हें शाम सात बजे तक वापस आना होता है.

जानकारी देते हुए आधिकारी ने कहा कि हालांकि, हमारे कर्मचारियों ने देखा कि कुछ वाहन रात आठ बजे के बाद भी वहां उपस्थित थे, जिससे हमें शक हुआ. जब जांच की गई तो वहां पर पुजारी के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए भक्ति संध्या कार्यक्रम चल रहा था. अनूप ने बताया कि यह नियमों का गंभीर उल्लंघन है. शाम के समय बाघ और अन्य जंगली जानवर इलाके में घूमते हैं.

मामले पर एक्शन लेते हुए वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 27 और 51 के तहत शर्मा सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी .अधिकारी ने बताया कि भजन संध्या के लिए इस्तेमाल किए गए सभी बारह वाहनों को जब्त किया गया है. वहीं हर वाहन मालिक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अनूप ने कहा कि मामले की जांच जारी है. वन्यजीव अधिनियम के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई हो रहा है. राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर अभयारण्य में अवैध तौर पर जन्मदिन पार्टी किए जाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.

Trending news