चंबल नदी में नजरें गड़ाए बैठे थे यमराज ! डुबकी लगाते ही युवक को लेकर हुए विदा

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में खंडार क्षेत्र में राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर बहने वाली चंबल नदी स्थित रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर पितृ पक्ष अमावस्या के अवसर पर आज स्नान करने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई.

चंबल नदी में नजरें गड़ाए बैठे थे यमराज ! डुबकी लगाते ही युवक को लेकर हुए विदा
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में खंडार क्षेत्र में राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर बहने वाली चंबल नदी स्थित रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर पितृ पक्ष अमावस्या के अवसर पर आज स्नान करने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई. गोठड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज जाट स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया.

जानकारी के मुताबिक, युवक अपने पिता के साथ पितृ पक्ष पर स्नान करने आया था. त्रिवेणी संगम पर स्नान करते समय उसका अचानक पैर फिसल गया और देखते ही देखते वो तेज धारा में बह गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना पर खंडार पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन ने हादसे के बाद एहतियातन त्रिवेणी संगम पर स्नान पर रोक लगा दी है. SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. गोताखोरों की मदद से करीब 5 से 6 घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला. SDRF टीम का कहना है कि नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण तलाश में काफी दिक्कतें आ रही हैं.

वहीं अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान बंद कर दिया. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है. फिलहाल SDRF टीम युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंधेरा होने के चलते रोक दिया है. सोमवार सुबह फिर से युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More