20 दिन से रोज छाण गांव आ रहा भालू, लोगों की मॉर्निंग-इवनिंग वॉक बंद

Sawaimadhopur News : सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र के अधीन छाण गांव में बीते 20 दिनों से भालू का मूवमेंट जारी है. लगातार आबादी में दस्तक देने वाले भालू से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लेकिन वन विभाग अभी तक भालू को काबू में नहीं कर पाया है.
 

20 दिन से रोज छाण गांव आ रहा भालू, लोगों की मॉर्निंग-इवनिंग वॉक बंद
Image Credit: SawaimadhopurSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawaimadhopur News : छाण गांव के लोग पिछले 20 दिनों से भय के साए में जी रहे हैं. जंगल से निकलकर भालू लगातार गांव और खेतों में आ रहा है. सोमवार शाम भालू खेतों में घूमता हुआ नजर आया, जिसे ग्रामीणों ने मिलकर शोर मचाते हुए वापस रणथंभौर अभयारण्य की तरफ खदेड़ दिया.

वहीं मंगलवार रात भालू कस्बे में बने एक होटल तक पहुँच गया. यहां उसने खाद्य सामग्री खाई भालू का मूवनेंट होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया होटल से निकलने के बाद भालू अभयारण्य क्षेत्र की ओर लौट गया. इस घटना से होटल संचालक और कस्बे के लोग भयभीत हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

खग्रामीणों का कहना है कि 20 दिनों से लगातार हो रही इन घटनाओं ने उनकी नींद उड़ा दी है. शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवार सबसे ज्यादा चिंतित हैं. वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया जरूर है, लेकिन अब तक भालू को पकड़ने में नाकाम रहा है. इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

रणथंभौर अभयारण्य से सटे गांवों में जंगली जानवरों का मूवमेंट आम बात है, लेकिन इतने लंबे समय तक भालू का लगातार गांव में घूमना असामान्य है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालू को जल्द से जल्द ट्रेंकुलाइज कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More