Zero Budget Farming: जीरो बजट से बदली खेती की तस्वीर, सवाई माधोपुर के किसान ने किया कमाल

Rajasthan Zero Budget Farming: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में किसान ने कमाल कर दिया है. किसान के द्वारा जीरो बजट खेती की पद्धती को अपनाया गया, जिसके बाद से हर तरफ उनके बारे में चर्चा होने लगी है.

Zero Budget Farming: जीरो बजट से बदली खेती की तस्वीर, सवाई माधोपुर के किसान ने किया कमाल
Image Credit: organic farming sawai madhopur

Rajasthan Zero Budget Farming: जीरो बजट खेती, सरकारी कृषि योजनाओं के प्रचार-प्रसार और खेती करने के मुहावरों में ये शब्द काफी सुनने को मिलता है, लेकिन राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल गांव के रहने वाले किसान जानकी लाल ने इसे हकीकत में बदल दिया है. गांव में ही रहकर जानकी लाल मीणा पूरी तरह जैविक खेती कर रहे हैं, साथ ही प्राकृतिक तरीके से केंचुआ खाद तैयार कर खेती के उपयोग में ले रहे हैं और तो और जानकी लाल द्वारा कई तरह के प्रयोग अपने खेतों में कर रहे हैं. जानकी लाल गोबर गैस से अपने घर का चूल्हा भी जला रहे हैं. जानकी लाल के प्राकृतिक खेती में किये जा रहे प्रयोगों को लेकर राज्य सरकार द्वारा उन्हें प्रगतिशील किसान का दर्जा दिया गया है और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है. जानकी लाल कई सरकारी ट्रेनिंग में जैविक खेती के तरीके सिखाने के लिए भी जाते हैं साथ ही आस पास के कई किसानों को जैविक खेती की ट्रैनिंग भी देते हैं.

गोबर गैस का कर रहे हैं प्रयोग
वर्तमान दौर में खेती किसानी में पैदावार बढ़ाने को लेकर अधिकतर कृषक जहां रसायनिक दवाओं, खाद और तरह तरह के कीटनाशक व उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं, वहीं सवाई माधोपुर जिले का सुरवाल निवासी किसान जानकी लाल मीणा पूरी तरह से ना सिर्फ जैविक खेती कर रहे हैं, अपितू अपने खेतों पर तरह तरह के प्रयोग कर विभिन्न किस्म के पौधे भी तैयार कर रहे हैं. इतना ही नही जानकी लाल द्वारा प्राकृतिक रूप से केंचुआ खाद तैयार कर खेतों में उपयोग लिया जा रहा है. जानकी लाल द्वारा अपने आवास पर गोबर गैस का उपयोग किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

गोबर गैस का प्रयोग कर बनाया जा रहा है खाना
गोबर गैस से ही उनके परिवार के लोग अपने लिए खाना तैयार कर रहे हैं. जानकी लाल जैविक खेती को लेकर क्षेत्र में किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं. उन्हें जैविक खेती को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रगतिशील किसान चिन्हित किया गया है और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है. उनका कहना है कि जैविक खेती से प्राकृतिक को भी कोई नुकसान नही होता और पैदावार भी बढ़ती है. इतना ही नही जैविक खेती से तैयार की गई फसल से हमारे स्वास्थ्य पर भी कोई विपरीत प्रभाव नही पड़ता है. जैविक पैदावार स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इससे जमीन की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है. जिससे पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है.

जैविक खेती को दे रहे हैं बढ़ावा
जानकी लाल द्वारा सवाई माधोपुर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. जानकी लाल लगातार आस पास के किसानों को जैविक खेती को लेकर जागरूक किया जा रहा है और ताकि किसानो का जीरो बजट खेती की तरफ रुझान बढ़ सके. केंद्र ओर राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जीरो बजट खेती ओर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author