सवाई माधोपुर में ट्रेन के पटरी से उतरे इंजन के आगे के चार पहिये, मचा हड़कंप

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में  दिल्ली-मुंबई रेल लाईन स्थित सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. कोटा से ट्रेन सवाई माधोपुर पहुंची थी, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और ट्रेन के खाली होने पर ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था.

सवाई माधोपुर में ट्रेन के पटरी से उतरे इंजन के आगे के चार पहिये, मचा हड़कंप
Image Credit: Sawai Madhopur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai Madhopur News: दिल्ली-मुंबई रेल लाईन स्थित सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. करीब पांच घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कोटा और गंगापुरसिटी से आई रेलवे की एआरटी ट्रेन के कार्मिकों ने बेपटरी हुवे इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाया तब जाकर ट्रेन को यार्ड में लगाया गया और प्लेटफार्म नम्बर एक पर यातायात सुचारू हुआ.

बीती रात कोटा सवाई माधोपुर मेमो ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने का हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा है. यार्ड में लगाने के दौरान ट्रेन के इंजन के आगे के चार पहिये पटरी से उतर गए.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, कोटा से ट्रेन सवाई माधोपुर पहुंची थी, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और ट्रेन के खाली होने पर ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था. इसी दौरान पटरी बदलते समय ट्रेन के इंजन के आगे के चार पहिये पटरी से उतर गए. कोटा-सवाई माधोपुर मेमो ट्रेन के इंजन के बेपटरी होने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया और रेलवे अधिकारियों में भगदड़ मच गई. ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना के साथ ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे.

ट्रेन के इंजन को वापस पटरी पर लाने के लिए गंगापुसिटी से एआरटी ट्रेन सवाई माधोपुर पंहुंची.ट्रेन के बेपटरी होने से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नम्बर एक बाधित हो गया और स्थानीय रेलवे प्रशासन द्वारा एक नम्बर पर आने वाली ट्रेनों को अन्य दूसरे तीसरे और चौथे नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया. गनीमत यह रही कि ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने के दौरान ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. गंगापुसिटी और कोटा से पंहुंची एआरटी ट्रेन के कार्मिकों ने करीब पांच घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी हुवे इंजन को पटरी पर चढ़ाया.

रेलवे कार्मिकों द्वारा जब इंजन को ट्रैक पर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था, उस दौरान एक काला सांप अचानक इंजन के नीचे आ पहुंचा, जिसे देखकर राहत कार्य मे जुटे रेलकर्मी एक बारगी तो घबरा गए और राहत बचाव कार्य छोड़कर दूर भाग गए तभी एक रेलकर्मी ने सांप को डंडे से दूर हटाया तब जाकर दुबारा रेलकर्मी राहत एवं बचाव कार्य मे जुटे.

सांप के आने से कुछ समय के लिए राहत कार्य में खलल पड़ गया लेकिन जैसे ही सांप को हटाया गया वैसे ही दुबारा काम शुरू किया गया और कड़ी मशक्क्त के बाद ट्रेन के इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया और ट्रेन को यार्ड में लगाया गया. तब जाकर रेलवे के कार्मिकों एंव अधिकारियों ने राहत की सांस लीट्रेन के यार्ड में लगाने के बाद ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेलवे यातायात सुचारू हुआ.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sawai madhopur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More