Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में पहली मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, धराशायी हो गए कई घर, एक की मौत के बाद NDRF-SDRF तैनात

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में पहली मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. बारिश के कारण कई घर धराशायी हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया है.

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में पहली मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, धराशायी हो गए कई घर, एक की मौत के बाद NDRF-SDRF तैनात

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. कुछ घंटों की बारिश ने ही जिले के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और ताल-तालैया लबालब हो गए. बारिश के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई. इसके अलावा, एक दो मंजिला मकान भी ढह गया.

भगवतगढ़ कस्बे में तेज बारिश के कारण छोटा तालाब टूट गया, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और खेतों में पानी भर गया. खेतों पर बने माली समाज के कई मकानों में भी पानी भर गया, जिससे दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जोखिम में पड़ गई.

सूचना मिलते ही चौथ का बरवाड़ा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने पानी से घिरे मकानों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. इसी दौरान बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में एक दो मंजिला मकान बारिश के कारण ढह गया, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उधर, मूसलाधार बारिश के कारण बंधा गांव स्थित डाली वाला बांध लबालब हो गया और इसका पानी ओवरफ्लो होकर नहर में चला गया. इस दौरान 80 वर्षीय पूर्व सरपंच कमल प्रसाद मीणा नहर की क्रॉसिंग पट्टियों को पार करते समय फिसलकर नहर में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच रोजाना देवस्थान पर जाते थे और आज तेज बारिश के कारण पहाड़ों का पानी तेज आने से यह हादसा हुआ. जिले में मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों की कई कॉलोनियां और मोहल्ले जलमग्न हो गए, लेकिन दोपहर बाद बारिश रुकने से पानी की निकासी शुरू हो गई और धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है.

बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला कलेक्टर कानाराम ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कलेक्टर ने लोगों से पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news