&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: जिले में विगत तीन दिनों में हुई भारी बारिश के चलते जिले के कई गांवों में पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है. करीब डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में है. विशेषकर सुरवाल बांध के ओवरफ़्लो होने से बांध के निचले इलाके में बसे समूचे गांवों में पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है. इलाके में पानी का सैलाब इस तरह है कि क्या गांव, क्या घर, क्या सड़कें और क्या खेत खलिहान... सब जगह सिर्फ और सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. जिले में हुई भारी बारिश से डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांवों का हाल बेहाल है और समूचे गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं. ऐसे में इन गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सवाई माधोपुर जिले के करीब एक से डेढ़ दर्जन गांव इन दिनों कुदरत की मार झेल रहे हैं. सवाई माधोपुर में मानसून का दूसरा दौर इस कदर कहर बरपा रहा है कि जिले के कई गांवों में पानी का सैलाब आ गया और गांव के गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए. जिले में हुई भारी बारिश के चलते जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं और ताल तलैया पूरी तरह से छलक गये हैं. भारी बारिश के चलते जिले के 18 में से तकरीबन अधिकतर बांध ओवरफ़्लो हो गये हैं, जिन पर चादर चल रही है. वहीं, कई छोटे बड़े तालाब ओर एनीकट टूट गए, जिससे लगातार पानी की आवक गांवों में हो रही है और कई गांव पानी का जलजला झेल रहे हैं.
सवाई माधोपुर के जड़ावता में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित जनों से मुलाक़ात कर प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। #sawaimadhopur pic.twitter.com/HZAUDAjpy2
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 25, 2025
इन सबके बीच सवाई माधोपुर के जड़ावता में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे. वहां के पीड़ित जनों से मुलाक़ात कर प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए. उन्होंने आज सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी परिस्थितियों का स्थल निरीक्षण किया. जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का हाल जाना तथा आमजन को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर शीघ्रतम राहत एवं सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर के मेरे सभी परिवारजनों की समस्याओं का समाधान करना मेरे जीवन का लक्ष्य है. इस कठिन समय में प्रशासन और मैं सदैव आपके साथ खड़े हैं.
किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी कहा कि इतनी भीषण बारिश सवाई माधोपुर ने पहले कभी नहीं देखी, लेकिन हम सब मिलकर हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाएंगे. जिनकी जान गई है, उनको सरकार मुआवजा देगी. मीणा ने न केवल हवाई सर्वे किया बल्कि खुद बुलडोजर पर चढ़कर आगे बढ़े.
सवाई माधोपुर में अतिवृष्टि जनित हालातों का स्थलीय निरीक्षण
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 24, 2025
आज सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी परिस्थितियों का स्थल निरीक्षण किया। जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया तथा आमजन को हुए 1/2 pic.twitter.com/VkMmXH0OWr
बता दें कि सुरवाल बांध के ओवरफ़्लो का पानी लगातार लालसोट कोटा मेघा हाइवे पर आ रहा है, जिससे लालसोट कोटा मेघा हाइवे पूरी तरह से दरिया में तब्दील हो गया है. हाइवे पर पानी का बहाव इस कदर है कि वाहनों की आवाजाही पर पुरी तरह से ब्रेक लग गया है महज ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से ही लोग हाइवे से गुजर रहे है. हाइवे का करीब आठ से दस किलोमीटर का क्षेत्र पानी में डूब चुका है और हाइवे पर कई जगहों पर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है. ऐसे में एक छोर से दूसरे छोर तक आने जाने के लिए लोगो को ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लेना पड़ रहा है. जो लोग जबरन अपनी कार ये छोटे वाहन लेकर हाइवे से पानी के बीच से गुजरने का प्रयास करते है, उनकी गाड़िया पानी मे बंद पड़ रही हैं, जिन्हें ट्रैक्टर से खींचकर ही निकाला जा रहा है. लालसोट कोटा मेगा हाइवे नदी की शक्ल में तब्दील हो चुका है.
नुकसान का त्वरित आकलन कर शीघ्रतम राहत एवं सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) August 24, 2025
सवाई माधोपुर के मेरे सभी परिवारजनों की समस्याओं का समाधान करना मेरे जीवन का सर्वोपरि ध्येय है। इस कठिन समय में प्रशासन और मैं सदैव आपके साथ खड़े हैं। 2/2 pic.twitter.com/mI1sHVgqNV
जिले के करीब एक से डेढ़ दर्जन गांवों में बने बाढ़ के हालातों को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है, मगर प्रशासन के सामने कई चुनौतियां भी हैं क्योंकि इन गांवों में हर तरफ बेहताशा पानी है, ऐसे में प्रशासन इन बाढ़ ग्रस्त दर्जन भर गांवों के हजारों ग्रामीणों को तो सब को रेस्क्यू नहीं कर सकता. ऐसे में प्रशासन द्वारा उन लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है, जो ज्यादा परेशान हैं. प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ ओर एसडीआरएफ की टीमों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जगह जगह तैनात किया गया है. किरोड़ी लाल मीणा के इस तरह से ग्राउंड सर्वे से उनके लिए लोगों के दिलों में प्यार बढ़ गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sawai Mafhopur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!