सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में नीम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, मची सनसनी

Sawai Madhopur News: राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवतगढ़ कस्बे में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कस्बे की मीणा मोहल्ले में घर के बाहर एक नीम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटका हुवा मिला. नीम के पेड़ से शव लटका होने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में नीम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, मची सनसनी
Image Credit: sawai madhopurSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai Madhopur News: जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवतगढ़ कस्बे में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कस्बे की मीणा मोहल्ले में घर के बाहर एक नीम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटका हुवा मिला. नीम के पेड़ से शव लटका होने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सूचना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतारकर चौथ का बरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी पहुंचाया. मृतक की शिनाख्त 55 वर्षिय धनपाल पुत्र हजारी मीणा के रूप में हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त धनपाल घर पर अकेला ही था. बाकी परिजन खेत खलिहान या इधर उधर गये हुवे थे और घर पर नहीं थे. परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें घर के बाहर नीम के पेड़ से धनपाल का शव लटका मिला. शव के पास ही एक चार पाई बिछी हुई थी. वहीं, नीम के छोटे से पेड़ से ही शव लटक रहा था. शव के गले मे फांसी का फंदा था और पैर पूरी तरह से ज़मीन पर टिक रहे थे.

प्रथम दृष्टया ऐसे लगा रहा था मानो किसी ने जैसे हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया हो. पुलिस भी मामले को संदेहसास्पद मान रही है और घटना की जांच हत्या अथवा आत्महत्या दोनों ही एंगल से कर रही है. फिलहाल मृतक के परिजनों द्वारा किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

परिजनों द्वारा कोई परिवाद या शिकायत देने पर ही पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही ओर मामले की सही जांच की जाएगी. तभी पता लग पायेगा कि धनपाल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर किसी ने शव नीम के पेड़ से लटका दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.Read More