Trending Photos

Rajasthan: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने के मामले ने सबको हैरान कर दिया है. एमपी सीएम के नाम का यूज करके राजस्थान में गुजरात के एक युवक ने रणंथभौर टाइगर रिजर्व में जिप्सी बुक करने के लिए फर्जी लेटरहेड बनाकर लगाया. जब ये पूरा मामला सामने आया तो राजस्थान वन विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई.
मामले ने जब तूल पकड़ा और फर्जीवाड़े का सच सामने आया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच के बाद सवाई माधोपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है. बता दें कि वन विभाग ने युवक के खिलाफ fir दर्ज करा दी है.
राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व पार्क में घूमने के लिए हाल में ही सीधा एमपी सीएम के नाम फर्जीवाड़ा किया गया. इससे पहले भी गाड़ी बुकिंग के लिए कई फर्जीवाड़े हो चुके हैं. लेकिन इस बार एक युवक ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ही इस्तेमाल कर लिया. फर्जी लेटर आरोपी युवक ने डीएफओ पर्यटन को व्हाट्सएप पर सेंड किया था. इस लेटर में आरोपी ने पार्क घूमने के लिए कई डिमांड की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद का एक युवक अपने कुछ मित्रों के साथ राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आया था. युवक ने नेशनल पार्क में घूमने के लिए सीएम मोहन यादव के नाम का फर्जी लेटर हेड बनाकर और उसमें फ्रजी साइन करके डीएफओ को भेज दिया. जब वन विभाग को शक हुआ और लेटर हेट की जांच की गई तो फेक लेटर की बात सामने आई.