रणथम्भौर में राहुल गांधी ने की टाइगर सफारी, बाघों की अठखेलियां देख हुए गदगद

Sawai Madhopur News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर रणथंभौर में है, जहां आज उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की स्वछंद अठखेलियां देखी.

रणथम्भौर में राहुल गांधी ने की टाइगर सफारी, बाघों की अठखेलियां देख हुए गदगद

Rajasthan News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निजी यात्रा पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में है, जहां उन्होंने आज सुबह की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखी. इस दौरान राहुल गांधी ने बाघिन टी 84 एरोहेड व उनके शावकों की अठखेलियां को अपने कैमरे में भी कैद किया.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से गुरुवार को सीधे अहमदाबाद से फ्लाइट से जयपुर पहुंचे और फिर जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुँचे थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात करीब 10 बजे सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे. देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी का काफिला सवाई माधोपुर की सड़कों से होता हुआ गुजरा. सुरक्षा की दृष्टि से जब राहुल गांधी का काफिला रणथंभौर सर्किल से गुजरा तब यातायात को एक तरफा ही रोक दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी सड़क मार्ग से रणथंभौर के होटल शेर बाघ पहुंचे, जहां राजस्थानी परंपरा के अनुसार राहुल गांधी का भव्य स्वागत सत्कार किया गया.

राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे. राहुल गाँधी ने होटल शेरबाग़ में रात्रि विश्राम किया और आज सुबह की पारी में उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलिया देखी. पार्क भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने रणथंभौर के जोन नंबर दो में टाइगर फेलेमी के दीदार किए. इस दौरान उन्होंने बाघिन टी 84 एरोहेड व उसके शावकों की अठखेलियां देखी और टाइगर फैमिली की मस्ती को अपने कैमरे में कैद भी किया. बाघिन एवं शावकों की अठखेलियां देख कर राहुल गांधी भी गदगद हो गए. वहीं, राहुल गांधी ने शाम की पारी में भी रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 2 पर ऐरोहेड के शावकों के दीदार किया.

गौरतलब है कि गांधी परिवार का रणथंभौर से गहरा लगाव है. राहुल गांधी की बहन एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अक्सर रणथंभौर भ्रमण के लिए सवाई माधोपुर आती रहती है. प्रियंका गांधी वाड्रा सहित उनके बच्चे और पति रॉबर्ट वाड्रा भी प्रियंका के साथ रणथंभौर आते रहते है. प्रियंका गांधी तो साल में करीब दो से तीन बार रणथंभौर आती है. प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी भी रणथंभौर आ चुकी है. वहीं राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी का भी रणथंभौर से गहरा लगाव रहा व वे भी रणथंभौर आये थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news