Sawai Madhopur News: रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहे राहुल गांधी

Sawai Madhopur News: कांग्रेस नेता एंव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बीते दिनों से सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर की सैर कर रहे हैं. वे लगातार टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहे है. 

Sawai Madhopur News: रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहे राहुल गांधी
Image Credit:

Sawai Madhopur News: कांग्रेस नेता एंव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विगत दिनों से सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में है, जहां राहुल गांधी लगातार रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहे है.

आज सुबह एक बार फिर राहुल गांधी टाइगर सफारी पर जाते समय गणेश धाम स्थित रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीणा से रूबरू हुए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता से राहुल गांधी की संगठन व विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई.

कांग्रेस कार्यकर्ता छूट्टन लाल मीणा ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने समरावंता कांड और नरेश मीणा के बारे में चर्चा की. जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें नरेश मीणा को कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की बात कही. इसी के साथ ही राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने की बात कही.

कांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि वह मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को आने वाले समय में सक्रिय भूमिका में लाएंगे. जिससे संगठन को मजबूती मिल सके. इसी के साथ ही उन्होंने राजस्थान में नेतृत्व को लेकर छुट्टन लाल मीणा से चर्चा की.

राहुल गांधी ने छुट्टन लाल मीणा से पूछा कि आपको राजस्थान में अशोक गहलोत या सचिन पायलट दोनों में से कौन सा नेता ज्यादा पसंद है‌, जिस पर छुट्टन लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमान सचिन पायलट को दी जानी चाहिए.

राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी समय में संगठन में सुधार किए जाएंगे. इस दौरान छुट्टन लाल ने राहुल गांधी को टाइगर की तस्वीर भेंट की.

छुट्टन लाल मीणा से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने रणथंभौर ने टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया, जहां उन्होंने रणथम्भौर के जोन नंबर दो पर बाघिन रिद्धि व उसके शावकों के दीदार किए. करीब 15 मिनट तक राहुल गांधी ने बाघिन और शावकों की अठखेलिया देखी. इसके बाद राहुल गांधी होटल शेर बाग लौट आए. उल्लेखनीय की राहुल गांधी 11 से 13 अप्रैल तक रणथंभौर में निजी यात्रा पर हैं और टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहे हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source