उत्तराखंड में फंसे राजस्थान के 210 यात्रियों का सफल रेस्क्यू, केदारनाथ यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा

Uttarakhand Landslide: सवाई माधोपुर से केदारनाथ-बद्रीनाथ देव दर्शन को गये करीब 210 यात्री लैंडस्लाइड के चलते उत्तराखंड में फंस गए. हालांकि अब करीब 52 घंटे के बाद सभी यात्री सकुशल हरीद्वार के लिए रवाना हो गया है.

उत्तराखंड में फंसे राजस्थान के 210 यात्रियों का सफल रेस्क्यू, केदारनाथ यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा
Image Credit: Uttarakhand Landslide

Uttarakhand Landslide: राजस्थान के सवाई माधोपुर से केदारनाथ-बद्रीनाथ देव दर्शन को गये करीब 210 यात्री लैंडस्लाइड के चलते उत्तराखंड में फंस गए. हालांकि अब करीब 52 घंटे के बाद सभी यात्री सकुशल हरीद्वार के लिए रवाना हो गया है.

जानकारी के मुताबिक सवाई माधोपुर से सात बसों में सवार होकर जिले के अलग-अलग जगहों के करीब 210 यात्री 29 जुलाई को सवाई माधोपुर से केदारनाथ-बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

अपनी देव दर्शन यात्रा पूरी करने के बाद सभी यात्री बसें वापस हरिद्वार लौट रही थीं, तभी जोशीमठ और पीपलखूंट के बीच पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड होने से सात बसों में सवार सभी यात्री मार्ग अवरुध्द होने से बीच रास्ते में ही गरुड़ गंगा के पास पाखी गांव चमोली में फस गए.

यात्रियों के परिजनों की माने तो सभी यात्री करीब 52 घंटे तक वही फसे रहे और भूख प्यास से बेहाल रहे. क्योंकि भारी लैंडस्लाइड होने से वहां आगे का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था, जिसके चलते जिले के सभी यात्री वहां फंस गए.

यात्रियों के उत्तराखड में फसे होने की सूचना मिलने पर राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने फोन से यात्रियों से बात की और यात्रियों को हिम्मत बंधाई. इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मौके पर तैनात आईटीबीपी के कमांडेड धेर्मेंद्र से भी बात की और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का आग्रह किया.

वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों से भी बात की गई, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. उत्तराखंड यात्रा पर गए यात्रियों के परिजनों के मुताबिक अब सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब वे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं और जल्द ही सवाई माधोपुर पहुंच जाएंगे.

परिजनों के मुताबिक लैंडस्लाइड होने के बाद करीब 52 घंटे तक सभी 210 यात्री फस गये थे. इस दौरान उन्हें खाने पीने सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर यात्रियों द्वारा मौके पर चमोली प्रशासन और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया.

वहीं इस दौरान कुछ यात्रियों द्वारा राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से संपर्क किया गया, जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने यात्रियों से फोन पर बात की और लैंडस्लाइड के कारण फसे सभी यात्रियों को हिम्मत बंधाई. इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने पल-पल के घटनाक्रम की खुद मॉनिटरिंग की और नजर रखी.

जिसका परिणाम यह हुआ कि लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में फसे यात्रियों के रेस्क्यू में तेजी लाई गई और सभी यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया. यात्रियों के रवाना होने के बाद अब चिंताग्रस्त उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.