Rajasthan Accident: सवाई माधोपुर जिले जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में तेज हवाओं के झोंके से एक युवक के सर पर एक जर-जर पेड़ की टहनी गिरने से युवक की अकाल मौत हो गई.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में तेज हवाओं के झोंके से एक युवक के सर पर एक जर-जर पेड़ की टहनी गिरने से युवक की अकाल मौत हो गई. मृतक युवक अंसारी मोहल्ला निवासी 35 वर्षिय मोहम्मद नफीस है.
मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए और शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं है, जिसपर पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइस की गई.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
तब जाकर परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक मोहम्मद नफीस पुत्र रईस मोहम्मद परिवार में इकलौता कमाने वाला था, उसके पिता रईस मोहम्मद बीमार रहते है और मां की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है.
बताया जा रहा है कि विगत शाम मोहम्मद नफीस अपने काम काज से निवृत होकर अपने घर अंसारी मोहल्ला लौट रहा था, उस दौरान तेज हवाएं चल रही थी. नफीस पैदल ही अपने घर जा रहा था. इसी दौरान जैसे ही नफीस एक जर-जर पेड़ के नीचे से गुजरने लगा, तभी पेड़ की एक टहनी टूटकर नफीस के सर पर गिर गई, जिससे नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
परिजनों एंव मोहल्ले वासियों ने नफीस को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों एंव मोहल्लेवासियों का कहना है कि पेड़ जर-जर हो चुका था, जिसे काटने के लिए मोहल्लेवासियों ने स्थानीय पटवारी को लिखित में शिकायत भी दी थी, लेकिन प्रशासन द्वारा पेड़ को नहीं हटाया गया.
नतीजा यह हुआ की पेड़ की टहनी गिरने से नफीस की अकाल मौत हो गई. स्थानीय लोगों एंव परिजनों का कहना है कि प्रशासन अगर समय रहते पेड़ को कटवा देता, तो आज नफीस जिंदा होता, उनका कहना है कि नफीस की मौत का जिम्मेदार लापरवाह प्रशासन है.
मृतक के परिजन उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अड़ गए और शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया. परिजन और स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा समझाईस की गई और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Arvind Singh