डैम पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पानी के तेज बहाव में हुआ लापता

Rajasthan Accident: सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के टापूर डैम से एक सनसनीखेज घटना सामने आई, यहां एक युवक स्टंट करने के लिए डैम की चादर पर जा बैठा और अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया.

डैम पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पानी के तेज बहाव में हुआ लापता
Image Credit: Rajasthan AccidentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के टापूर डैम से एक सनसनीखेज घटना सामने आई, यहां एक युवक स्टंट करने के लिए डैम की चादर पर जा बैठा और अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया.

घटना देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक डैम की चादर पर बैठा रहा और मोबाइल से फोटो व वीडियो बनवाता नजर आया. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की धार में समा गया.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना का वीडियो वहां मौजूद सैलानियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चौथ का बरवाड़ा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक युवक की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि डैम की चादर पर चढ़कर स्टंट करना खतरनाक है और ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में बांधों पर पानी का बहाव तेज रहता है. ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More