&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में हो रही भारी बारिश के बाद सूरवाल बांध पर चादर चल रही है, जबकि बांध में अब भी पानी की आवक लगातार जारी है. भारी बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. सूरवाल बांध के निचले क्षेत्र में जल भराव हुआ. गोठड़ा, सूरवाल, अजनौटी, धनौली, मखोली, कानसीर, जैसे करीब 15 गांव में जल भराव हो गया है.
जिले में फिर भारी बारिश का दौर शुरू हुआ. रुक-रुककर कभी भारी कभी मध्यम दर्जे की बरसात हो रही है. बरसात होने से आमजन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की चिंताएं बढ़ीं. जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है.
पुराने शहर, राज नगर, प्रताप नगर, जटवाड़ा, ठीगला जैसे इलाकों में घरों में पानी भर सकता है. वहीं सूरवाल बांध पर भी और तेजी से ओवरफ्लो का बहाव हो सकता है. जिससे करीब दो दर्जन गांवों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
बिजली कटौती से भी भारी परेशानी हो रही है. पेय जल की भी भारी दिक्कत हो रही है. लोगों को गांव से आने-जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच नगर परिषद ने फूड पैकेट बांटे. प्रशासन के अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. जिला कलेक्टर ने 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों की छुट्टी घोषित की है.
वहीं कल सूरवाल बांध के तेज बहाव पानी में कुछ लोगों ने मौज मस्ती के लिए नाव को उतार दिया. नाव में करीब 10 लोग सवार थे. नाव बांध की तेज बहाव से चल रही चादर के बहाव में फस गई और तेज बहाव के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए.
नाव पलटने से पानी में बहे लोगों में से आठ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. जबकि एक अन्य युवक बांध की चादर के दूसरी तरफ मोरी पर फस गया था, जिसे निकालने का NDRF द्वारा प्रयास किया जा रहा है. वहीं पानी में बहे एक व्यक्ति की तलाशी को लेकर NDRF की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!