&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में लगातार दो दिन से हो रही भारी बरसात से जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए अचानक प्रदेश के आपदा प्रबंधन एंव कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा तथा गृहमंत्री जवाहर सिंह बैडम हेलीकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंचे. जहां चकचेनपुरा हवाई पट्टी पर उन्होंने कलेक्टर कानाराम से जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालातों का फीडबैक लिया. इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव भी उनके साथ रहे.
कार छोड़ ट्रैक्टर पर हुए सवार
मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा तथा जवाहर सिंह बेडम सूरवाल बांध से लगातार ओवर फ्लो होकर आ रहे पानी के कारण निचले इलाकों के गांव में पैदा हुए बाढ़ के हालातो का जायजा लेने के लिए चकचेनपुरा हवाई पट्टी से कार से सुरवाल पहुंचे. जहां लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर आ रहे सुरवाल बांध के ओवरफ़्लो का तेज पानी के बहाव को देखते हुए दोनों ही मंत्रियों में अपनी कार को हाइवे पर छोड़ दिया और एक ट्रैक्टर में सवार हो गए, इस दौरान गृहमंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने ट्रैक्टर की स्टेरिंग थमी ओर खुद ट्रैक्टर ड्राइव किया.
बाढ़ ग्रसित गांवों का किया दौरा
इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी उनके साथ ट्रेक्टर में सवार रहे और दोनों मंत्रियों ने बाढ़ ग्रस्त गांवों का ट्रैक्टर से दौरा कर हालातों का जायजा लिया . चकचेनपुरा हवाई पट्टी पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा तथा जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि सरकार हर विकट परिस्थिति में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. तथा छोटे से लेकर बड़े नुकसान की पूरी भरपाई सरकार करेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!