रणथंभौर टाइगर रिजर्व का सर्विलांस सिस्टम फेल! बाघों की मॉनिटरिंग पर लगी रोक

Ranthambore Tiger Reserve: सवाई माधोपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते करोड़ों रुपये की लागत से लगाया गया सर्विलांस सिस्टम विगत कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है.

रणथंभौर टाइगर रिजर्व का सर्विलांस सिस्टम फेल! बाघों की मॉनिटरिंग पर लगी रोक
Image Credit: Ranthambore Tiger ReserveSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते करोड़ों रुपये की लागत से लगाया गया सर्विलांस सिस्टम विगत कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिसके चलते बाघों की मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग में खासा परेशानियां आ रही हैं.

वहीं टाईगर रिजर्व में घटित होने वाली अन्य अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है. विभागीय अनदेखी के चलते रणथंभौर में लगा हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम पूरी तरह ठप है. टाईगर रिजर्व के 12 थर्मल कैमरों में से 11 कैमरे खराब हैं. महज एक ही काम कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

रणथंभौर में साल 2017-18 में ( DOIT ) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा करीब 65 करोड़ की लागत से बाघ-बाघिन सहीत अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा एवं वन्यजीवों की मॉनिटरिंग व ट्रैकिंग सुदृढ़ करने के साथ ही टाईगर रिजर्व में बढ़ती शिकार की घटनाओं को रोकने, अतिक्रमण व अवैध चराई रोकने के लिए हाई टेक सर्विलांस सिस्टम लगाया गया था.

जिसके तहत रणथंभौर का करीब 942 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र थर्मल कैमरों से कवर किया गया था, ताकि बाघों की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग के साथ ही शिकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से वनकर्मियों द्वारा संपूर्ण वन क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनदेखी के चलते विगत काफी समय से रणथंभौर का सर्विलांस सिस्टम बंद पड़ा हुआ है.

सर्विलांस सिस्टम के 12 थर्मल कैमरों में से 11 कैमरे पूरी तरह बंद पड़े हुए हैं और महज एक ही कैमरा चल रहा है, जिसके चलते ना तो बाघों की मॉनिटरिंग सही तरह से हो रही है और ना ही अवैध गतिविधियां रुक पा रही हैं. रणथंभौर के सीसीएफ अनूप के आर का कहना है कि सर्विलांस सिस्टम के थर्मल कैमरे काफी समय से खराब हैं.

इसकी सूचना उनके द्वारा कई बार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को दी गई, लेकिन कई बार लिखित में शिकायत करने के बावजूद आज तक कैमरों को ठीक नही किया गया है. जिसके चलते आज भी रणथंभौर का सर्विलांस सिस्टम बंद पड़ा हुआ है. इस सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से 24 घंटे रणथंभौर के संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखी जाती थी.

सर्विलांस सिस्टम खराब होने के कारण इसको लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है. सर्विलांस सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत रणथंभौर में 30 से 45 मीटर ऊंचे 12 टावरों पर थर्मल कैमरे लगाए गये थे, जिनका कवरेज रेडियस 5 किलोमीटर तक था. ड्रोन भी सिस्टम का हिस्सा थे, लेकिन अब 65 करोड़ की लागत से लगाया गया सर्विलांस सिस्टम बंद पड़ा हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More