सवाईमाधोपुर में भयंकर बारिश, NH 552 पर भरा पानी, कई गांवों से संपर्क कटा

Sawai madhopur News : सवाई माधोपुर जिले की खंडार तहसील क्षेत्र में जारी तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के बरसाती नालों में उफान आ गया है, 
 

सवाईमाधोपुर में भयंकर बारिश, NH 552 पर भरा पानी, कई गांवों से संपर्क कटा
Image Credit: Sawai madhopur News

Sawai madhopur News : सवाई माधोपुर जिले में बारिश के चलते खंडार तहसील के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. अति वर्षा की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हालात और खराब हो सकते हैं. टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे-552 सवाई माधोपुर- श्योपुर मार्ग पर जैतपुर, कुशालीपुरा, बहरावंडा खुर्द में सड़क पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है.

हालात ये हैं कि सड़क पर लगभग दो से तीन फीट तक पानी बहने लगा है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तहसील मुख्यालय खंडार सहित उप तहसील बहरावंडा कलां, बालेर, मई कलां, बहरावंडा खुर्द, छाण और रणथंभौर अभयारण्य क्षेत्र में भी भारी बारिश का दौर लगातार जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

बारिश के चलते गांवों में कच्चे रास्ते कीचड़ से लथपथ हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट चुका है. रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र में भी तेज बारिश से जंगलों के अंदर बरसाती नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है. प्रशासन द्वारा राहत कार्यों और निगरानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है.


आपको बता दें कि राजस्थान में आज मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 5 से 8 जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. पढ़ें पूरी खबर


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author