Ranthambore News: सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाईगर रिजर्व स्थित रणथंभौर दुर्ग में सोमवार को टाईगर हमले में हुई खिलचीपुर निवासी राध्येश्याम माली की मौत के बाद, ग़ुस्साए ग्रामीण रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष सवाई माधोपुर-कुंडेरा मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ranthambore News: सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाईगर रिजर्व स्थित रणथंभौर दुर्ग में सोमवार को टाईगर हमले में हुई खिलचीपुर निवासी राध्येश्याम माली की मौत के बाद, ग़ुस्साए ग्रामीण रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष सवाई माधोपुर-कुंडेरा मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं.
सोमवार सुबह 9 बजे से ही ग्रामीणों का अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर लगातार धरना जारी है. ग्रामीण रात भर धरने पर बैठे रहे और अभी भी ग्रामीणों का धरना जारी है. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक राध्येश्याम के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ,10 बीघा ज़मीन ,सरकारी नोकरी , रणथंभौर की वाइल्डलाइफ कमेटी को भंग किया जाए.
लापरवाह अधिकारियों को रणथंभौर से हटाया जाए. टाईगर मॉनिटरिंग को दुरुस्त किया जाये. गणेश धाम पर यात्रियों के लिए सुविधा की जाये. गणेश यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं सहित उनकी आठ सूत्री मांगों को जब तक पूरी नहीं की जाती है तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर लिखित में आश्वासन नही दिया जाता, तब तक वे धरना समाप्त नही करेंगे. ग्रामीण मौके पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को भी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है. गौरतलब है कि सोमवार सुबह रणथंभौर दुर्ग में टाईगर ने हमला कर जैन मंदिर में कार्यरत एक 60 वर्षिय व्यक्ति खिलचीपुर निवासी राधेश्याम मौत के घाट उतार दिया था.
घटना की सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. तब से ही मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रणथंभौर के प्रवेश द्वार पहुँचे ओर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार पर सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए.
सोमवार सुबह 9 बजे से ही ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है. गौतलब है कि विगत तीन महीनों में रणथंभौर में टाईगर हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!