सवाई माधोपुर में झमाझम बारिश से मौसम का बदला मिजाज,तापमान में दर्ज हुई गिरावट

Sawai Madhopur Weather: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हो रहीं जोरदार बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया.

सवाई माधोपुर में झमाझम बारिश से मौसम का बदला मिजाज,तापमान में दर्ज हुई गिरावट

Sawai Madhopur Weather: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हो रहीं जोरदार बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. आपको बता दें प्रदेश भर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उपखण्ड क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है.

अलसुबह से आसमान में घने बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ हो रहीं तेज बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया. उपखण्ड मुख्यालय खंडार सहित बालेर, छाण, बहरावंडा, पाली आदि जगहों पर अच्छी बरसात देखने को मिली. समय से पूर्व बरसात आने से किसानों को धान की पौधें तैयार करने के लिए मौसम अनुकूल हो गया जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

वहीं बात करे मौसम विभाग की तो आगामी 7 जून तक उपखण्ड क्षेत्र में बारिश के आसार बने हुए है. उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे. देर रात से चली ठंडी हवाओं और अलसुबह से बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

प्रदेश भर में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर क्षेत्र में लगातार देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भी फायदा होगा. वर्तमान में धान की पौधे तैयार करने का समय है. ऐसे में बारिश होने से पौध तैयार करने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है.

तापमान में गिरावट होने से किसानों का बीज खराब नहीं होगा और समय पर फसल खेतों में लग सकेंगी. उपखण्ड क्षेत्र के बहरावंडा कलां, मई, दौलतपुरा, बहरावंडा खुर्द सहित एक दर्जन से अधिक जगहों पर धान की फसल होती है. इस बार तय समय पर मानसून आने और पौध तैयार करने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की वजह से बंपर धान की फसल होने की उम्मीद किसानों को है.

Trending news