चंबल नदी में डूबने के 24 घंटे बाद युवक का शव मिला, परिवार में शोक

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर स्नान के दौरान डूबे 25 वर्षीय मनोज जाट का शव 24 घंटे बाद बरामद. सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने गहरे पानी से निकाला शव. पितृ अमावस्या पर भीड़ के चलते स्नान पर रोक.

चंबल नदी में डूबने के 24 घंटे बाद युवक का शव मिला, परिवार में शोक
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र के रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर स्नान के दौरान डूबे युवक का शव आखिरकार 24 घंटे बाद बरामद हो गया. गोठड़ा निवासी 25 वर्षीय मनोज जाट अपने पिता संग स्नान करने आया था और हादसे का शिकार हो गया.

परिजनों की आंखों के सामने घटी इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस टीम ने लगातार दो दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया और आज सुबह गहरे पानी से शव को बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पितृ अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए हादसे के बाद पुलिस ने संगम स्थल पर स्नान पर रोक लगा दी है. सिविल डिफेंस टीम के पैगाम पठान, सतवीर जाट, शादाब खान, देशराज, इमरान, भगत व रामकेश मीणा ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खबर:- सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में स्थित रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर रविवार को चंबल नदी में डूबे युवक का शव सोमवार सुबह बरामद किया गया. मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनोज जाट पुत्र हनुमान जाट निवासी गोठड़ा थाना खंडार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मनोज अपने पिता संग पितृ अमावस्या पर स्नान करने आया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

पिता ने धोती फेंककर बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. रविवार को करीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. सोमवार सुबह टीम ने फिर सर्च अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नाव की मदद से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

हादसे के बाद गोठड़ा गांव में मातम छा गया है. पितृ अमावस्या पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से संगम स्थल पर स्नान पर रोक लगा दी थी. वर्तमान में चंबल और बनास नदी के तेज बहाव ने रेस्क्यू अभियान को और कठिन बना दिया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More