Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में टोंक चिरगाँव नेशनल हाइवे 552 की टूटी पुलिया के दुरुस्त होते ही उमड़ा लोगों का हुजूम! पुलिसकर्मियों को भीड़ कंट्रोल करने में आई मुश्किलें.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में टोंक चिरगाँव नेशनल हाइवे 552 की टूटी हुई उघाड़ की पुलिया के दुरुस्त होते ही इधर से उधर और उधर से इधर आने जाने वाले लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा पुलिया पर लोगो की आवाजाही इस कदर थी कि जैसे वर्षों से लोग पुलिया के ठीक होने का ही इंतजार कर रहे हो. लोगो की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को खासा मशक्कत करनी पड़ी.
दरसल सवाई माधोपुर में हुई भारी बारिश के चलते सवाई माधोपुर से राजस्थान को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले टोंक-चिरगांव हाइवे स्थित उघाड़ की पुलिया पानी के तेज बहाव की वजह से टूट गई थी ,पुलिया के टूटने से राजस्थान-मध्यप्रदेश का ही नही अपितु खंडार क्षेत्र के सैंकड़ों गाँवो का भी सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया था.
पुलिया टूटने से इधर के लोग इधर ओर उधर के लोग उधर रह गया और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया , ऐसे में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा व खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आया और जैसे ही पानी का बहाव कम हुवा वैसे ही टूटी हुई पुलिया को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया ,जिसका परिणाम यह हुवा की महज करीब तीन दिन में ही पुलिया दुरुस्त कर दी गई और पुलिया से लोगो की आवाजाही शुरू हो गई.
हालांकि फिलहाल पुलिया को अस्थायी तौर पर काम चलाऊ रूप में शुरू किया गया है ,ताकि इमरजेंसी में एक तरफ से दूसरी तरफ आवाजाही हो सके. फिलहाल पुलिया से पैदल यात्रियों सहित महज दो पहिया वाहनों की ही आवाजाही करवाई जा रही और भारी वाहनों का प्रवेश फिलहाल बंद ही रखा गया है.
दुरुस्तीकरण के बाद जैसे ही पुलिया पर आवाजाही शुरू हुई ,वैसे ही पुलिया के दिनों तरफ से आने जाने वाले लोगो की भीड़ लग गई, जैसे लोग सालों से इस पुलिया के दुरुस्त होने का ही इंतजार कर रहे हो. जबकि इस पुलिया को टूटे हुवे महज तीन से चार ही दिन हुवे ओर प्रशासन ने पुलिया पर काम चलाऊ आवाजाही शुरू भी करवा दी. पुलिया से गुजरने वाली लोगो की भीड़ को देखकर " ग़दर फ़िल्म का मुसाफिर जाने वाले " गाने का वो दृश्य बरबस ही याद आ गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!