Sawai madhopur News : नमक के तेजाब से भरे टैंकर से रिसाव, हाईवे तेजाब का धुआं फैला

Sawai madhopur News :  सवाईमाधोपुर में दिल्ली से कोटा ले जाया जा रहा है 30 हजार लीटर नमक का तेजाब वाला टैंकर लीक करने लगा और एक बड़ा हादसा होते होते बचा.

Sawai madhopur News : नमक के तेजाब से भरे टैंकर से रिसाव, हाईवे तेजाब का धुआं फैला
Image Credit: Sawai madhopur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai madhopur News : सवाई माधोपुर के रवाजंना चौड़ क्षेत्र में एक टैंकर से केमिकल के रिसाव के चलते चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया. हाईवे पर इस तरह धुएं का गुबार देख लोगों में अफरा तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने रवांजना डूंगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सीओ ग्रामीण पिंटू कुमार और रवाजंना डूंगर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे.

मौके पर पहुंचकर हालात को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम को दी.मिली जानकारी अनुसार कंपनी का एक टैंकर दिल्ली से कोटा 30 हजार लीटर नमक का तेजाब लेकर जा रहा था. जिससे अचानक रावजना चौड़ के पास नमक के तेजाब का रिसाव शुरू हो‌ गया.

Add Zee News as a Preferred Source

नमक के तेजाब के रिसाव‌ से यहां चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा के नेतृत्व में मौके पर‌ पहुंची.

यहां पहुंचकर कर टीम ने सड़क पर फैले नमक के तेजाब को पानी के साथ बहाया. यहां करीब दो घंटे मशक्कत के बाद हालातों पर काबू पाया गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि नमक के तेजाब के लीकेज होने के दौरान रात अधिक होने के चलते सड़क पर लोग कम थे.

अगर ये ही हादसा ज्यादा ट्रैफिक वाले वक्त होता तो ना जाने कितना बड़ा नुकसान होता. हालांकि वक्त रहते हालातो पर काबू पाने के बाद पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल ने राहत की सांस ली.

आपको बता दें कि नमक का तेजाब यानि की हाइड्रोक्लोरिक एसिड के धुंए के संपर्क में आने से त्वचा और आंखों के साथ ही श्वसन प्रणाली पर भी हानिकारक असर पड़ता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More