&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश ने एक बार फिर से जनजीवन प्रभावित कर दिया है. भारी बारिश और मानसरोवर बांध की वेस्टवेयर डाउन स्ट्रीम दीवार से पानी के दबाव में एक बार फिर से NH-552 पर बनी उघाड़ पुलिया टूट गई, जिससे खंडार, सवाई माधोपुर और श्योपुर सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया.
दूसरी तरफ बरसात ने हाल ही में पुलिया पर किए गए घटिया निर्माण की पोल खोल कर रख दी. गौरतलब है कि यह पुलिया 29 जुलाई को भी टूट गई थी, जिसके बाद करीब 18 दिन तक मार्ग बाधित रहा. उस दौरान हैवी वाहनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी. अस्थायी मरम्मत के बाद मार्ग को सुचारू किया गया, लेकिन अब दोबारा टूटने से क्षेत्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया की मरम्मत के दौरान घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. मिट्टी भरकर और औपचारिक तरीके से काम पूरा कर दिया गया, जबकि स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया गया. यही कारण है कि मामूली दबाव में भी पुलिया बार-बार टूट रही है. जिससे गंभीर बीमार, किसान और ग्रामीणों का भी आवागमन प्रभावित हो गया है.
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति की जाती है, जबकि स्थायी और मजबूत पुलिया का निर्माण जरूरी है. क्षेत्रवासी अब प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि बार-बार होने वाली इस समस्या से छुटकारा मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!