Sawai madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर टाईगर रिजर्व से सटे जमुल खेड़ा गांव स्थित एक निर्माणाधीन होटल परिसर में आज एक पैंथर रणथंभौर के जंगलों से निकलकर आ घुसा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sawai madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर टाईगर रिजर्व से सटे जमुल खेड़ा गांव स्थित एक निर्माणाधीन होटल परिसर में आज एक पैंथर रणथंभौर के जंगलों से निकलकर आ घुसा. पैंथर के होटल परिसर में घुसने से होटल में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई.
इस दौरान पैंथर ने अचानक से दो मजदूरों पर झपट्टा मार दिया, जिससे दोनों मजदूरों को हल्की-फुल्की खरोच आकर रह गई. पैंथर के हमले में दोनों मजदूर बाल-बाल बचे. पैंथर की दहशत के मारे होटल में काम कर रहे सभी मजदूर होटल छोड़ बाहर भागे निकले.
होटल कार्मिकों द्वारा पैंथर के होटल परिसर में घुसने की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई. जिस पर वन विभाग की टीम त्वरित प्रभाव से होटल में पहुंची, लेकिन लगभग 40 बीघा क्षेत्र में फैली इस होटल में पैंथर को ढूंढना वन विभाग के लिए कड़ी चुनौती था.
ढाई घंटे की कठिन मशक्कत के बाद पैंथर को ढूंढा जा सका. इस दौरान पैंथर ने रेस्क्यू टीम में शामिल एक होमगार्ड के जवान पर भी हमला कर दिया. पैंथर के हमले में होमगार्ड जवान के हाथ में हल्की से खरोंच आई. इस दौरान वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज किया और पिंजरे में डालकर रणथंभौर टाईगर रिजर्व ले आई और जंगल में छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर दौरा, कहा- बिहारी में एनडीए फिर से...
तब कहीं जाकर होटल कर्मियों तथा मजदूरों ने राहत की सांस ली. वहीं पैंथर के हमले घायल दोनों मजदूर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. वहीं घायल होमगार्ड जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!