Sawai Madhopur: राष्ट्रीय अधिवेशन से सवाई माधोपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जंगल सफारी के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क का लेंगे आनंद...

Sawai Madhopur: "राहुल गांधी बुधवार रात सवाई माधोपुर पहुंचे, कड़ी सुरक्षा के बीच होटल शेर बाघ में ठहरे। आज रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं। यह उनका दूसरा सवाई माधोपुर दौरा है, इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वह यहां आए थे.

Sawai Madhopur: राष्ट्रीय अधिवेशन से सवाई माधोपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जंगल सफारी के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क का लेंगे आनंद...

Sawai Madhopur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार रात करीब 10 बजे सवाई माधोपुर पहुंचे. वह सड़क मार्ग से वहां पहुंचे और इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सवाई माधोपुर की सड़कों से गुजरा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. वह होटल शेर बाघ में रुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज यानी कि गुरुवार को रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले भी सवाई माधोपुर आए थे, जब उनकी भारत जोड़ो यात्रा इस क्षेत्र से गुजरी थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बुधवार रात करीब 10 बजे सवाई माधोपुर की सड़कों से गुजरा. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण यातायात को एक तरफा रोक दिया गया था. इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से रणथंभौर के पांच सितारा होटल शेर बाघ पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. आज राहुल गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं.

राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे हैं, जहां राजस्थानी परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया. वह रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी का काफिला सवाई माधोपुर की सड़कों से गुजरा. रणथंभौर नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए प्रसिद्ध है, और यहां पर पर्यटकों को जंगल सफारी का अनुभव करने का अवसर मिलता है. राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से फ्लाइट से देर शाम सीधा जयपुर पहुंचे और फिर जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे.

गांधी परिवार के सदस्य अक्सर रणथंभौर के पांच सितारा होटल शेर बाघ में ठहरते हैं. राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी कई बार यहां रुकी हैं. राहुल गांधी इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रणथंभौर आए थे. हाल ही में, राहुल गांधी फिर से रणथंभौर पहुंचे, जहां उनका होटल शेर बाघ में ठहरने का कार्यक्रम है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news