सवाई माधोपुर में टाइगर ने किसान पर किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Sawai Madhopur News: रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज से निकला टाइगर खेतों तक पहुंच गया और फसल देखने गए एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया.

सवाई माधोपुर में टाइगर ने किसान पर किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में खंडार क्षेत्र में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज से निकला टाइगर खेतों तक पहुंच गया और फसल देखने गए एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार, गांव के किसान रामफूल गुर्जर अपनी फसल देखने खेतों पर गया था, तभी संभावित टाइगर शावक ने उस पर हमला कर दिया. किसान के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद किसानों ने दौड़कर शोर मचाया. ग्रामीणों के हल्ला करने पर टाइगर खेतों से जंगल की ओर भाग निकला.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन तत्काल खंडार उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उपचार जारी है.


घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की मॉनिटरिंग शुरू की. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में पैंथर के हमले की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल टीम हमले के सटीक कारण का पता लगाने में जुटी है.

रणथंभौर अभ्यारण्य के जंगलों से सटे गांवों में वन्यजीवों की मूवमेंट लगातार बढ़ रही है. टाइगर और पैंथर अक्सर शिकार की तलाश में खेतों और आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं. पिछले कुछ महीनों में कई बार टाइगर व पैंथर ग्रामीण इलाकों में देखे गए हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More