बनास नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, यातायात बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के खण्डार उपखण्ड क्षेत्र से बहने वाली बनास नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. पुलिया पर पानी आने से यातायात रोक दिया गया है.

बनास नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, यातायात बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खण्डार उपखण्ड क्षेत्र से बहने वाली बनास नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. पुलिया पर पानी आने से यातायात रोक दिया गया है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

उपखण्ड क्षेत्र में लगातार बारिश और बीसलपुर बांध से पानी की निकासी के चलते बनास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. रविवार को नदी का पानी खण्डार-बहरावंडा कलां मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

एहतियात के तौर पर खण्डार और बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने पुलिया के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर वाहनों और पैदल राहगीरों को रोक दिया. मौके पर बहरावंडा कलां थानाधिकारी सुमेर सिंह हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को नदी के पास नहीं जाने की अपील कर रहे हैं.

प्रशासन ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. उपखण्ड अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा और तहसीलदार पुष्कर सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों और गिरदावरों को तैनात किया है, ताकि हालात पर लगातार निगरानी रखी जा सके.

प्रशासन ने बनास नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और आगे बारिश जारी रहने पर हालात और बिगड़ सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More