Sawai Madhopur: नलों से आ रहा गंदा पानी, गुस्से में महिलाओं ने किया हाईवे जाम

Sawai Madhopur News:  राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में नलों से गंदा पानी आने की समस्या को लेकर आज महिलाओं ने गुस्से में बहरावंडाखुर्द -खंडार-करणपुर स्टेट हाइवे 123 जाम किया. 

Sawai Madhopur: नलों से आ रहा गंदा पानी, गुस्से में महिलाओं ने किया हाईवे जाम
Image Credit: Sawai Madhopur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द कस्बे में नलों से लगातार गंदा पानी आने की समस्या ने आखिरकार ग्रामीणों को जाम लगाने पर मजबूर कर दिया. महिलाओं बहरावंडाखुर्द -खंडार-करणपुर स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगाकर प्रशासन को घेरा. यह जाम करीब एक घंटे तक चला और एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया. आखिरकार मौके पर पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर जाम खोला गया.

बता दें कि बहरावंडा खुर्द कस्बे में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. नलों से पिछले कई दिनों से गंदा पानी आने से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों ने खंडार रोड स्थित स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगा दिया. महिलाओं का कहना था कि पीने के पानी में लगातार गंदगी आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समाधान नहीं कर रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि इससे पहले भी 6 सितंबर को ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर जाम लगाया था. उस समय प्रधान नरेंद्र चौधरी और जेईएन मौके पर पहुंचे थे और नलों का लीकेज दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था लेकिन समस्या जस की तस रही.

बुधवार को दोबारा जाम लगने पर खंडार के एईएन मौके पर पहुंचे, लेकिन महिलाओं ने विधायक को बुलाने की मांग पर अड़ी रही और जमकर खरी-खोटी सुनाई. इसी दौरान पंचायत समिति सदस्य महेश महावर भी पहुंचे और महिलाओं को समझाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक माह में समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, जब तक नलों से शुद्ध पानी नहीं आएगा, तब तक प्रभावित मोहल्लों में पानी का टैंकर खड़ा करके सप्लाई की जाएगी.

प्रशासन के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोला. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शांति व्यवस्था बनाए रखी. स्टेट हाईवे-123 पर मार्ग अवरुद्ध होने के चलते करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इसके बाद बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कॉन्स्टेबल अमृत, नरेंद्र लोकेन्द्र आदि ने वाहनों को निकलवाकर आवागमन सुचारू करवाया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़