Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आज एक बार फिर टाईगर मूवमेंट देखने को मिला. इसके बाद गणेश मंदिर जाने वाले भक्तों के मन में डर व्याप्त हो गया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आज एक बार फिर टाईगर मूवमेंट देखने को मिला. टाईगर मूवमेंट से त्रिनेत्र गणेश दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया. गनीमत यह रही कि गणेश दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालु चौपहिया वाहनों में सवार थे.
यहां फिर कोई अनहोनी घटित हो सकती थी. टाईगर मूवमेंट से त्रिनेत्र गणेश श्रद्धालुओं में डर का माहौल है. गौरतलब है कि विगत दिनों रणथंभौर में हुई तीन टाईगर अटैक की घटनाओं के बाद वन प्रशासन द्वारा बाघिन टी-84 एरोहेड के तीनों शावकों को अन्यत्र टाईगर रिजर्व में भेज दिया गया.
उसके बाद आज एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर टाईगर मूवमेंट देखने को मिला. वन अधिकारियों की माने तो त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर टाईगर टी 120 गणेश का मूवमेंट बना हुआ है. टाईगर के मूवमेंट को लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट है और टाईगर की मॉनिटरिंग की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक टाइगर जंगल से निकलकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गया, जहाँ करीब 15 से 20 मिनट तक उसका मूवमेंट रहा, जिससे एक बारगी त्रिनेत्र गणेश दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया. हालांकि वन विभाग द्वारा दुपहिया वाहनों को त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर प्रवेश नहीं देने से हमले की संभावनाएं कम थी.
लेकिन इस दौरान यहां चौपाहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई. टाईगर करीब 15 से 20 मिनट तक त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और फिर टाइगर ने जंगल की ओर रुख कर लिया. तब जाकर गणेश श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली. त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाईगर मूवमेंट को लेकर कहा जा सकता है कि भेलेही वन विभाग द्वारा बाघिन टी 84 एरिहेड के तीन शावकों को अन्य टाईगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया हो ,लेकिन अभी भी त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर खतरा कम नहीं हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!