&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur Weather Update: सवाईमाधोपुर क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में 234 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि वर्ष 2025 के सत्र में तहसील कार्यालय बोली में कुल 1131 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. लगातार दूसरे वर्ष औसत बारिश 600 मिमी की तुलना में लगभग 200 प्रतिशत बारिश होने की ओर अग्रसर है. क्षेत्र के सभी बांधों पर लगातार चादर चल रही है. पंप हाउस में जलभराव के कारण क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित हो गई है, और पिछले तीन दिनों से उपखंड मुख्यालय बौली में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है.
भारी बारिश के कारण सवाईमाधोपुर की बरनाला तहसील क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है. मोरेल नदी पर स्थित टिगरिया-निमोद गांव को जोड़ने वाली सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई, जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क कट गया है. बाटोदा का बाजार जलमग्न हो गया, और कई मकानों व दुकानों में पानी घुस गया. बैरखड़ी गांव में सड़क क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आई हैं. क्षेत्र की सभी नदियां और नाले जबरदस्त उफान पर हैं, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
सवाईमाधोपुर की बौंली तहसील में बीते 24 घंटों में तहसील कार्यालय पर 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले तीन दिनों में कुल 123 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. वर्ष 2025 के सत्र में अब तक 1020 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी है. ढील, मोरल, नागोलाव और खारीला बांधों पर लगातार चादर चल रही है.
आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवाईमाधोपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. मंत्री मीणा ने जड़ावता गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में चर्चा की. इसके साथ ही, उन्होंने आगामी गणेश चतुर्थी मेले के लिए जिला कलेक्टर को सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!