&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: थोई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में 10 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रहलाद सैनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता के नेतृत्व में थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी के खिलाफ पीड़िता शिल्पा सैनी ने 2 नवंबर 2024 को थोई थाने में मामला दर्ज करवाया था.
पुलिस के अनुसार, शिल्पा सैनी ने शिकायत दर्ज की थी कि आरोपी प्रहलाद सैनी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके पति पर जानलेवा हमला किया. हमले में कुल्हाड़ी, पेड़ काटने का दातला और लकड़ियों का उपयोग किया गया, जिससे पीड़ित के पति को गंभीर चोटें और घाव हुए. बीच-बचाव करने पर शिल्पा के साथ भी मारपीट की गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसे खेतड़ी और अजितगढ़ डिप्टी पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रहलाद सैनी थोई और अन्य एक थाने में दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामलों में पहले से चालान पेश किया हुआ अभियुक्त है. उसका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है, जिसमें विभिन्न अपराध शामिल हैं.
डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने कड़ी मेहनत और रणनीति के साथ आरोपी को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रहलाद सैनी से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की गहराई और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके. यह कार्रवाई श्रीमाधोपुर पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ कठोर रुख को दर्शाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!