Ranthambore Tiger Attack: सवाई माधोपुर में रणथंभौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक वन्यजीव के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ranthambore Tiger Attack: राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक वन्यजीव के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई. रामद्वारा के पास की ये घटना बताई जा रही है.
प्रथम दृष्टया बालक बंजारों का बताया जा रहा है. बालक पर टाइगर ने हमला किया है या किसी पैंथर ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि वन विभाग द्वारा अभी तक घटना की पुष्टि नहीं की गई है.
रणभम्भौर क्षेत्र में गुरुवार शाम 6:30 बजे एक भयावह घटना हुई. जिसमें एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई. ये घटना तब घटी जब 7 साल का बच्चा विक्रम बंजारा अपने पिता के साथ आटीला बालाजी के दर्शन के लिए जा रहा था, तभी अचानक एक बाघ झाड़ियों से निकलकर बच्चे को पकड़कर जंगल में ले भागा.
बच्चे के पिता रामजीलाल बंजारा ने बताया कि वह बच्चे को बचाने के लिए पीछे भागे और शोर मचाया, लेकिन तब तक बाघ बच्चे को करीब 150 मीटर दूर ले जा चुका था. हादसा बंजारा बस्ती के पास हुआ, जिसमें लगभग 25-30 परिवार रहते हैं. शोर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और जंगल में पत्थर फेंककर बाघ को भगाने का प्रयास किया.
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कानाराम और एसपी अनिल कुमार बेनीवाल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें- टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध तेज, श्री गंगानगर MLA रूपिंदर कुन्नर सहित कई कार्यकर्ता डिटेन
ठीक इसी घटना के तरह सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर ने 7 साल के बच्चे को मार डाला था. बच्चा अपनी दादी के साथ त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर लौट रहा था, तभी अचानक जंगल से एक टाइगर आया और बच्चे को मुंह में दबोचकर ले भागा. टाइगर काफी देर तक बच्चे की गर्दन पर पंजा रखकर बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई. यह हमला अमराई वन क्षेत्र में हुआ था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSawai madhopur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!