Rajasthan News: सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित रणथंभौर दुर्ग में आज एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखने को मिला.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ranthambore National Park: सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित रणथंभौर दुर्ग में आज एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखने को मिला. ऐसे में वन विभाग द्वारा त्रिनेत्र गणेश दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मार्ग को बंद कर दिया गया और श्रद्धालुओं को गणेश धाम स्थित रणथंभौर के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया.
त्रिनेत्र गणेश मंदिर में टाइगर मूवमेंट जारी
त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर दुर्ग में स्थित है, जहां फिलहाल टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक रणथंभौर दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के नजदीक 32 खंबे की छतरी के आसपास टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है. जिसके चलते वन विभाग द्वारा त्रिनेत्र गणेश श्रद्धालुओं की मंदिर में आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई और त्रिनेत्र गणेश मार्ग के गणेश धाम स्थित रणथंभौर के प्रवेश द्वार को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं के साथ कोई अनहोनी घटित ना हो सके.
लगातार देखने को मिल रहा है टाइगर मूवमेंट
गौरतलब है कि विगत कई समय से रणथंभौर दुर्ग एंव त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाइगर मूवमेंट लगातार देखने को मिल रहा है. त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग ओर रणथंभौर दुर्ग व दुर्ग के आस पास 15 से अधिक टाइगर का मूवमेंट रहता है. ऐसे में वन विभाग कोई रिस्क नहीं लेना चाहता ओर श्रद्धालुओं के लिए गणेश मार्ग को बंद कर दिया गया. रणथंभौर की बाघिन टी 84 एरोहेड व उसके दो शावक, बाघिन रिद्धि व उसके उसके तीन शावक व बाघिन सुल्ताना व उसके तीन शावकों सहित अन्य दो से तीन टाइगर का इस इलाके में लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है.
सुरक्षा के लिए आवाजाही पर रोक
विगत कुछ दिनों में कई मर्तबा टाइगर का मूवमेंट यहां देखने को मिला है. जिसके चलते वन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर त्रिनेत्र गणेश मार्ग को बंद कर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है. आज एक बार फिर वन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. जिसके चलते दूर दराज से त्रिनेत्र गणेश दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु गणेश दर्शन के लिए मन्दिर नही पहुंच पाए और गणेश धाम स्थित रणथम्भौर के प्रवेश द्वार पर ही धोक लगाकर निराश मन से वापस लौटने को मजबूर है. रणथंभौर दुर्ग में टाइगर मूवमेंट को लेकर वन विभाग की टीम मॉनिटरिंग में जुटी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - अरविंद सिंह