Sikar News: सीकर जिले में रींगस कस्बे की भारतीय स्कूल से 4 बच्चे स्कूल टाइम में लापता हो गए. एक बच्चा दसवीं कक्षा में अध्ययनरत था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद घंटों बाद पुलिस टीम ने श्रीमाधोपुर रोड पर पैदल जा रहे बच्चों को दस्तयाब किया और परिजनों को सुपुर्द किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में रींगस कस्बे की भारतीय स्कूल से 4 बच्चे स्कूल टाइम में लापता हो गए, जिनकी तलाश के लिए रींगस पुलिस टीम बनाकर जुटी हुई है.
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन करने वाले दो हॉस्टल के और दो घर से आने वाले बच्चे स्कूल से लापता हो गए. स्कूल से लापता बच्चों की तलाश के लिए टीम बनाई गई है. गौरतलब है कि तीन बच्चे आठवीं कक्षा में अध्ययन करने वाले थे. वहीं एक बच्चा दसवीं कक्षा में अध्ययनरत था.
बच्चे स्कूल में स्कूल ड्रेस पहनकर आए और विद्यालय के बाथरूम में जाकर कपड़े चेंज किए और स्कूल से निकल गए. मामले की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग भी विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
रींगस कस्बे की निजी शिक्षण संस्थान से लापता हुए 4 बच्चों को चंद घंटों बाद ही पुलिस ने ढूंढ लिया, जिसके बाद अभिभावकों और शिक्षकों सहित पुलिस ने राहत की सांस ली. बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय से स्कूल टाइम में लापता हुए बच्चों की तलाश के लिए टीम बनाई गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद घंटों बाद पुलिस टीम ने श्रीमाधोपुर रोड पर पैदल जा रहे बच्चों को दस्तयाब किया और परिजनों को सुपुर्द किया. बच्चों के सकुशल मिलने पर अभिभावकों ने रींगस पुलिस को धन्यवाद दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!