Dungarpur News: राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के नए प्रदेश अधय्क्ष नियुक्त, आरक्षण को लेकर कर दी ये टिप्पणी

Rajasthan News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. एआईसीसी ने घोगरा को राजस्थान आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Dungarpur News: राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के नए प्रदेश अधय्क्ष नियुक्त, आरक्षण को लेकर कर दी ये टिप्पणी

Dungarpur News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. एआईसीसी ने घोगरा को राजस्थान आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इधर घोगरा के राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर गणेश घोगरा का डूंगरपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इस मौके पर गणेश घोगरा ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को विकासधारा से जोड़ा है वही जो आदिवासी वोटर कांग्रेस से दूर हुआ है उसे वापस कांग्रेस से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगा.

क्या बोले गणेश घोगरा?
गणेश घोगरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय ओर प्रदेश नेतृत्व ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है. इसके लिए उन्होंने सभी नेताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा प्रदेश के सभी आदिवासी जिलों, टीएसपी क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं ओर उनकी मांगों को पूरा करवाना उनकी पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में जल, जंगल ओर जमीन का मामला हो या क्षेत्रीय समस्याएं उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे.

अनुपात में आरक्षण की मांग
वहीं इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की है. इसे लागू करवाने के लिए वे हमेशा आवाज उठाएंगे. इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी में भी आज तक टीएसपी क्षेत्र के आदिवासियों को लाभ नहीं मिला है. आरक्षण में विसंगति को दूर करने के लिए मांग रखेंगे. टीएसपी क्षेत्र में कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक खिसकने के सवाल पर घोघरा ने कहा कि ये बात सही है. क्षेत्रीय पार्टी ने आदिवासियों को गुमराह किया. उन्होंने कहा 100 पर्सेंट आरक्षण दिलाएंगे. जनरल की सारी जमीनें ले लेंगे. 8वीं पास को नौकरी दिलाएंगे. ऐसे झूठे सपने दिखाकर युवाओं को गुमराह किया. इसके बाद आदिवासियों की एक भी मांग को पूरा नहीं करवा सके. अब क्षेत्र की जनता ऐसे लोगों के झूठे वायदों को समझ चुकी है. वे पूरे टीएसपी क्षेत्र में आदिवासियों का कांग्रेस के प्रति विश्वास को पुनः पैदा करने का काम करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अखिलेश शर्मा

ये भी पढ़ें-

Trending news