Sikar News: सीकर के अजीतगढ़ में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दो थानाधिकारी सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

Sikar News: सीकर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें दो थानाधिकारी सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को तोड़ दिया और उन्हें बंधक बना लिया. पुलिस ने अब बदमाशों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया है.
Sikar News: सीकर के अजीतगढ़ में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दो थानाधिकारी सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

Sikar News: सीकर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें दो थानाधिकारी सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. बदमाशों की सूचना पर दबिश देने गई अजीतगढ़ पुलिस की पहली टीम के साथ मारपीट की गई और उन्हें बंधक बना लिया गया. सीकर में दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया. सूचना पर पहुंची दूसरी टीम के साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद आधा दर्जन थानों के जाब्ते के साथ दबिश दी गई. सीकर एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे और करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ लिया गया. गढ़तकनेत इलाके की एक ढाणी में हुई घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सख्ती से निगरानी रखी हुई है.

क्या है पूरा मामला...
सीकर के अजीतगढ़ के गढ़तकनेत की डाला वाली ढाणी में पुलिस पर हमला हुआ. अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट और खंडेला एसएचओ इंदजित यादव के साथ मारपीट की गई. इस हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सीकर के अजीतगढ़ में बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, जिसमें तीन पुलिस गाड़ियों को तोड़ दिया गया. सभी पुलिसकर्मियों को बदमाशों से छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रात भर से पुलिस टीम दबिश दे रही है. भारी जाब्ते और आरएसी के साथ पुलिस ने दबिश दी, जिससे उन्हें बदमाशों को काबू करने में सफलता मिली. एसपी भुवन भूषण यादव भी रात भर मोर्चा संभालते रहे. अजीतगढ़ थाने के गढ़ टकनेत की डाला वाली ढाणी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. बदमाश महिपाल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था, लेकिन अब पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ लिया है. इलाका अभी भी पुलिस छावनी में तब्दील है.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़