असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, लोगों में आक्रोश

Sikar News: सीकर जिले में कस्बे के गौशाला रोड स्थित सोनी बगीची के शिवालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा पार्वती माता की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है.

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, लोगों में आक्रोश
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में कस्बे के गौशाला रोड स्थित सोनी बगीची के शिवालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा पार्वती माता की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है, जिससे लगता है कि एक बार श्रीमाधोपुर में फिर से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की असामाजिक तत्वों के द्वारा कोशिश की गई है.

जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. चंद्रशेखर लोकनाथका ने बताया कि शाम के समय मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने शिव परिवार में से माता पार्वती की प्रतिमा को खंडित पाया और देखकर अन्य लोगों को भी सूचना दी.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना देते हुए बताया कि किसी असामाजिक तत्वों ने पार्वती माता की मूर्ति को बुरी तरह से खंडित कर दिया और खंडित करने के बाद मूर्ति का आधा हिस्सा अपने साथ ले गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और मोहल्लेवासी मंदिर पर इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे.

साथ ही पुलिस को सूचना दी कि करीब रात 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की. मोहल्ले वासियों ने मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद भाई मोदी मंगलवार को बाबा श्याम के दरबार पहुंचे. उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे.

भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश रामुका, पटवारी रोहिताश चौधरी व किसान नेता मोहन मावलिया ने भी आगवानी की. सुरक्षा व्यवस्था की कमान डिप्टी संजय बोथरा व थानाधिकारी पवन चौबे ने संभाल रखी थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More