&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News : आगामी 16 सितंबर तक होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए प्रदेश के 9386 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है. सेना भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीकर जिला खेल स्टेडियम के पिछले वाले गेट यानि तोड़ी नगर की तरफ से अंदर प्रवेश दिया जा रहा है.
प्रवेश के लिए सुबह करीब 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है, इसके बाद करीब 4:00 अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू हो जाती है. अभ्यर्थियों कहना है कि लगभग 50-50 का बेच बनाकर दौड़ लगवाई जाती है. इसके बाद अन्य फिजिकल टेस्ट और शारीरिक दक्षता सहित योग्यता का कार्य पूरा किया जाता है. हालांकि अग्नि वीर योजना के बाद सेना भर्ती में युवाओं की संख्या पर कुछ कमी जरूर आई है. लेकिन फिर भी देश सेवा के लिए सेना भर्ती में शामिल होने का जज्बा आज भी युवाओं में देखने को मिल रहा है. इसी के चलते युवा देर रात से ही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए खेल स्टेडियम पहुंच जाते हैं.
सेना भर्ती रैली के दौरान जिला प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सेना भर्ती को लेकर करीब 300 पुलिसकर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके साथ ही जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं.
सेना भर्ती को लेकर राजस्थान रोडवेज की ओर से भी रोडवेज बस स्टैंड से खेल स्टेडियम तक अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के लिए बसें लगाई गई है. तो वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से भी एम्बुलेंस सहित चिकित्साकर्मी लगाए गए हैं.
सेना भर्ती में सीकर जिले के खंडेला, नेछवा, नीमकाथाना, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, श्रीमाधोपुर, सीकर शहर व सीकर ग्रामीण के करीब 278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया तो वही डीडवाना-कुचामन जिले के छोटी खाटू, डीडवाना, कुचामन सिटी, लाडनू के करीब 257 अभ्यर्थी सेना भर्ती में शामिल हुए.
सेना भर्ती रैली में कल 29 अगस्त को जयपुर जिले के आमेर, आंधी, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमुवारामगढ़, जोबनेर, कालवाड़, किशनगढ़-रेनवाल, कोटखावदा, माधोराजपुरा, मौजमाबाद, फागी, रामपुरा डाबड़ी, सांभर, सांगानेर, शाहपुरा और तुंगा के अभ्यर्थी भाग लेंगे. इसके साथ ही कल डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं, मकराना, मौलासर, नावां, परबतसर के अभ्यर्थी भी सेना भर्ती में शामिल होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!