सितंबर के पहले वीकेंड पर श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे बाबा श्याम के दर्शन, 6-7 सितंबर को बंद रहेगा पट

Khatu Shyam Ji: सीकर जिले में बाब खाटू श्याम मंदिर का पट सितंबर के पहले वीकेंड ( 6 और 7 सितंबर ) से 43 घंटे तक खाटू श्याम बाबा के मंदिर का पट दर्शनार्थ के लिए बंद रहेगा.

सितंबर के पहले वीकेंड पर श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे बाबा श्याम के दर्शन, 6-7 सितंबर को बंद रहेगा पट
Image Credit: Khatu Shyam JiSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले में बाब खाटू श्याम मंदिर का पट सितंबर के पहले वीकेंड ( 6 और 7 सितंबर ) से 43 घंटे तक खाटू श्याम बाबा के मंदिर का पट दर्शनार्थ के लिए बंद रहेगा. चंद्रग्रहण और बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार के चलते श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने विशेष सूचना जारी की है.

क्योंकि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण और 8 सितंबर को बाबा का तिलक श्रृंगार होगा. ऐसे में 6 सितंबर की रात 10 बजे से लेकर 8 सितंबर की शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे. तिलक श्रृंगार के बाद ही भक्त बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

मंदिर 43 घंटे के बाद 8 सितंबर को शाम पांच बजे दर्शन के लिए खुलेगा. गौरतलब है कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार किया जाता है. कोरोराना काल के बाद यह पहले बार है कि 43 घंटे लगातार मंदिर के पट बंद रहेंगे.

चंद्रग्रहण के बाद स्नान श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. बाबा के दरबार में हर साल करोड़ों श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करते हैं. ऐसे में दर्शन बंद रहने के कारण हजारों भक्तों की यात्रा प्रभावित होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More